तेजस्विनी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, पारंपरिक संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा अनूठा संगम

दैनिक भारती शहडोल। कर्मनिष्ठ फाउंडेशन की सहयोगी, इकाई तेजस्विनी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा, नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात वर्षा मिश्रा, अंजलि बाजपेयी एवं तृप्ति सेठ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। अपने उद्बोधन में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने हरियाली तीज के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण और हरियाली पर आधारित अपनी भावपूर्ण कविता का पाठ भी किया, जिसकी सभी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा शमां

 

समारोह में दुर्गा गुप्ता, सविता जायसवाल, शोभना वशिष्ठ, शैफाली शर्मा, रंजना मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, गीतू सौंधिया, निधि श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव, शिखा केसरवानी, सुगंधिता सराफ, नीतू साहू, मीनाक्षी सराफ एवं अनामिका सोनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं ममता मिश्रा, वर्षा मिश्रा, अंजलि बाजपेयी, तृप्ति सेठ, शोभना वशिष्ठ, रानू चौबे और डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

 

रोचक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

 

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

गुब्बारा प्रतियोगिता में

प्रथम – रेखा पटेल

 

द्वितीय – अनामिका सोनी

तृतीय – चांदनी सोनी

 

पंक्चुअलिटी गेम में

प्रथम – नमिता सिंह परिहार

 

मनोरंजक खेल में

प्रथम – डॉ. प्रियंका त्रिपाठी

 

द्वितीय – नमिता सिंह परिहार

 

तृतीय – रीतू सौंधिया

 

सर्वश्रेष्ठ सखी का चित्र प्रतियोगिता में

प्रथम – रिंकी दुबे

 

विशेष सम्मान के रूप में

बेस्ट कॉस्ट्यूम – अनुराधा गुप्ता

 

बेस्ट मेहंदी – रानी गुप्ता

 

बेस्ट मेकअप – नमिता सिंह परिहार

 

बेस्ट डांस – अनामिका सोनी

 

‘हरियाली क्वीन 2026’ बनीं नीतू साहू

 

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण ‘हरियाली क्वीन 2026’ की घोषणा रही, जिसमें नीतू साहू ने प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। उन्हें ताज, मोमेंटो, साड़ी, श्रृंगार सामग्री एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

 

इनकी रही विशेष उपस्थिति

 

समारोह में शोभना वशिष्ठ, सविता जायसवाल, वर्षा मिश्रा, प्रेरणा निगम, ज्योति मिश्रा, शिल्पा अग्रवाल, पूजा गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, ज्योति गुप्ता, एकता श्रीवास्तव, शिखा केसरवानी, सुगंधिता सराफ, डॉ. झलक गांधी, तृषि सेठ, रिंकी दुबे, दुर्गा गुप्ता, निर्मल कौर, श्रद्धा श्रीवास्तव, निधि सिंह, नीतू सोनी, अनुराधा गुप्ता, चांदनी सोनी, गीतू सौंधिया, सविता सोनी, अनामिका सोनी, रवीता पाण्डेय, रानू चौबे, शालिनी गुप्ता, शैफाली शर्मा, रानी गुप्ता, रेखा पटेल, ममता मिश्रा एवं रीता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन ज्योति मिश्रा एवं शैफाली शर्मा ने किया।

 

महिलाओं को सशक्त मंच देने का संकल्प

 

समारोह के अंत में संस्थापक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, संयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्विनी का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता को सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और रचनात्मक आयोजनों का सिलसिला जारी रखेगी। कार्यक्रम का समापन उत्साह, सौहार्द और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के रंगों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *