दो आरोपी 10 किलो गांजा के साथ गिरफतार

दैनिक भारती कोतमा।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है। रात्रि में थाना कोतमा पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जमगावं सेमरिया तरफ से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कोतमा तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलने पर तत्काल एक विशेष टीम रवाना की गई। कुछ देर बाद जमगांव तरफ से एक मोटरसाइकल रोड पर आते हुए दिखाई दी जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे और संदेह होने पर पुलिस ने रोककर पूंछतांछ की तो मोटर सायकल क्रमांक MP 65 ZB 8205 के चालक ने अपना नाम सूरज यादव पिता मुंशी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मौहरी एवं दूसरे ने दिलीप साहू पिता जवाहर लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मौहरी टमकी टोला चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा बताया। शक होने पर पुलिस द्वारा मोटर सायकल रोककर दोनो के बीच में रखे एक सफेद रंग की बोरी की जांच किया गया जिसमें 9.865 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थ पाया, मादक पदार्थ मिलने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूरी की गई तथा कुल 9.865 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 150000/- रुपये एवं, मोटर सायकल वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60000/- रुपए एवं दो नग मोबाइल कीमती 17000 रुपए कुल मशरूका 2, 27, 000 आरोपियों के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उसके  विरुद्ध धारा 8/20 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा परमानंद पनिका उर्फ गोलू निवासी मौहरी एवं बेनी प्रसाद मेहरा निवासी मौहरी से लाना बताया। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्रधान आरक्षक रामखेलावन एवं प्रधान आरक्षक दिनेश राठौर एवं प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी एवं प्रधान आरक्षक ऋषि पासी, आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं स्वदेश चौहान म. आर. सुप्रिया त्रिपाठी तथा आर. चालक अनिल मरावी की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *